शुक्राशय दो स्रावी थैली होती है। यह शुक्र वाहिका के एम्पूला के सामने तथा प्रोस्टेट ग्रंथि के पास मूत्राशय के फण्डस (बुघ्न) और मलाशय के निचले भाग के बीच स्थित रहती है । ये क्षारीय द्रव का स्राव करती है, जिसमें मुख्यतः पानी , फ्रक्टोज, प्रोस्टैग्लैण्डिंस और विटामिन ‘सी’ आदि पोषक पदार्थ मौजूद होते हैं जो शुक्राणुओं को पोषण उपलब्ध कराते हैं और शुक्रीय द्रव (seminal fluid) वीर्य का ज्यादातर भाग बनाता है। हर शुक्राशय अपने निचले सिरे पर एक छोटी-सी वाहिका में खुलता है जो अपनी तरफ की शुक्र वाहिका में खुलकर स्खलनीय वाहिका की रचना करती है।
Thanks For Reading
Sex Therepi
Post a Comment